रेवांचल टाइम्स - विकास खण्ड मवई में दिनांक 27 नवंबर 2021 दिवस शनिवार , शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला मंडला मध्य प्रदेश द्वारा पशुपालन युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया |जिसके अंतर्गत शासकीय स्नातक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पशुपालन एवं डेयरी उत्पाद से संबंधित जानकारी दी गई ।
शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रथक - प्रथक अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |
1 डॉ आर एम भुरमुटे - बटेर एवं मुर्गी पालन
2 श्रीमती शैलजा दिक्षित - डेयरी उत्पाद एवं दुग्ध समिति
उ - डॉ आर एन कुशरो - डेयरी पालन
4- डॉक्टर सुनील गोयल - बकरी पालन
5 - डॉ दीपाली परते - शुकर एवं पोल्ट्री पालन
6- - डॉ अनामिका वरकडे - चारा उत्पादन
उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय स्नातक महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े , सहायक प्राध्यापक राजेंद्र सोनवानी जी ,अतिथि विद्वान योगेंद्र रैदास जी एवं दिलीप सर उपस्थित रहे ।
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती |
No comments:
Post a Comment